लाइव न्यूज़ :

ओकाया ग्रुप की ईवी इकाई इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में उतरी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:57 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई ओकाया ग्रुप की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इकाई ने इलेक्ट्रिक दोपहिया कारोबार में उतरने की घोषणा की है। एनर्जी स्टोरेज समाधान प्रदाता समूह की ईवी इकाई ने कई इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रृंखला पेश की है।

कंपनी पहले ही हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दोपहिया विनिर्माण संयंत्र लगा चुका है। कंपनी की हरियाणा में एक और कारखाना शुरू करने की योजना है। कंपनी ने एक बयान में राजस्थान के नीमराणा में 2023-25 के दौरान तीन और संयंत्र शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के दो संस्करण एवियॉनआईक्यू श्रृंखला तथा क्लासिकआईक्यू श्रृंखला पेश किए हैं। बयान में कहा गया है कि ओकोया के ईवी दोपहिया में भारत की बिजली परिस्थतियों में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रौद्योगिकियों का समावेश किया गया है।

इन इलेक्ट्रिक दोपहिया की कीमत 39,999 रुपये से 60,000 रुपये है। ये ई-दोपहिया देशभर में उपलब्ध हैं।

ओकाया पावर ग्रप के प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा, ‘‘समूह के भारत में विशिष्ट रूप से ईवी के लिए अत्याधुनिक शोध एवं विकास केंद्र हैं। इसके अलावा एक केंद्र विदेश में है। ओकाया ईवी ई-दोपहिया तथा भविष्य की बाइक लाने के लिए विशिष्ट स्थिति में है।’’

गुप्ता ने कहा कि इन वाहनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हमारा लक्ष्य देशभर में शोरूम के साथ वितरण और सर्विस सेंटर खोलने का भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?