लाइव न्यूज़ :

आयात शुल्क घटने की अफवाहों के बीच तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून खाद्य तेलों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आयात शुल्क में कमी किये जाने संबंधी अफवाहों से विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये। दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को इसका असर देखा गया और सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।

बाजार सूत्रों का कहना है कि खाद्य तेलों के दाम में कमी लाने के लिये आयात शुल्क में कमी किये जाने संबंधी अफवाहों के चलते विदेशों में बाजार चढ़ गये। इन अफवाहों के कारण मलेशिया एक्सचेंज में जहां 1.5 प्रतिशत की तेजी आई वहीं शिकागो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी देखी गई जिसका सीधा असर घरेलू तेल तिलहन कीमतों पर हुआ।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन बिजाई के ऐन मौके पर इस तरह की अफवाहों से तिलहन कारोबार और विशेष रूप से किसानों के हौसले पस्त होते हैं। सूत्रों ने कहा कि जब जब बिजाई का मौसम आता है या फसल तैयार होने का वक्त होता है, इस तरह की अफवाहें बाजार में फैलाई जाती हैं इससे उन किसानों को झटका लगता है जो अच्छी कीमत मिलने की आस में उत्पादन बढ़ाने पर पूरा ध्यान लगाते हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के सांगली सहित कई स्थानों पर सोयाबीन की बिजाई शुरु हो गयी है।

सूत्रों ने कहा कि आयातित तेलों के मुकाबले सस्ता होने से देश में शुद्ध सरसों तेल की मांग निरंतर बढ़ रही है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों में भी इसकी खपत बढ़ रही है। बंगाल, बिहार और असम जैसे राज्यों से शुद्ध कच्ची घानी सरसों तेल की मांग है।

घरेलू मांग बढ़ने से मूंगफली तेल तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार आया।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,920 - 5,965 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,320 - 2,350 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,465 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,330 -2,380 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,430 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,300 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,000 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?