लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के बावजूद मांग कमजोर रहने से तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर विदेशी बाजारों में आई तेजी के बावजूद स्थानीय मांग कमजोर रहने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल तिलहन को छोड़कर सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल कीमतों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में गिरावट रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में आधा प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग आधा प्रतिशत की तेजी के बावजूद स्थानीय मांग कमजोर रहने से इन तेल तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख कायम हो गया और भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

उन्होंने कहा कि त्यौहारी मांग बढ़ने और मंडियों में आपूर्ति की कमी के बीच सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों दाना के भाव 9,200 रुपये से बढ़ाकर 9,300 रुपये क्विन्टल कर दिये गये। इस वृद्धि से सरसों तेल तिलहन कीमतों में मजबूती रही। वहीं नागौर में रिश्ता ब्रांड बिनौला रिफाइंड तेल का भाव 2,430 रुपये से घटकर 2,400 रुपये क्विंटल रह गया।

सूत्रों ने कहा कि सरसों की अगली फसल 15 फरवरी के आसपास मंडियों में आने की संभावना है। इस वक्त सरसों पेराई से निकला तेल हरा होता है और इसकी मांग कम रहती है। ऐसे में सरसों के पुराने दाने की मांग अचानक बढ़ती है। इस वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए सरसों बुवाई के साथ साथ नयी फसल के समय पुराने दाने की मांग बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर में सोमवार को सोयाबीन की 30 हजार बोरी की आवक हुई जो मंगलवार को घटकर लगभग 10 हजार बोरी रह गई है। सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन तिलहन कीमतें अपरिवर्तित रहीं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की नयी फसल भी मंडियों में आ चुकी है जिसके बाद सोयाबीन के दाम झटके के साथ नीचे आ गये। अचानक भाव टूटने से सोयाबीन किसानों को झटका लगा है क्योंकि उन्होंने महंगे दामों पर सोयाबीन बीज की खरीद की थी।

सूत्रों ने कहा कि विदेशों में तेज होने के आवजूद ऊंचे दाम पर मांग कमजोर होने से कच्चा पामतेल और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई वहीं ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से मूंगफली तेल तिलहन और बिनौला तेल कीमत में गिरावट आई।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,725 - 8,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,775 - 6,920 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,390 - 2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,670 -2,720 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,755 - 2,865 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,900 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,700 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,300 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,880 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?