लाइव न्यूज़ :

थोक तेल तिलहन बाजार में आई काफी मंदी, जानिए क्या हैं कारण

By भाषा | Updated: December 1, 2018 16:44 IST

बाजार सूत्रों ने बताया कि बाजार में तेल कीमतों के भाव काफी मंदे हैं और लिवाल कम हैं जिससे तेल कीमतों पर दबाव है।

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा): पाम तेल के शुल्क में शुक्रवार को वृद्धि किये जाने से दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में शनिवार को पाम तेल के भाव में नरमी दिखाई दी तथा सीपीओ एक्स-कांडला सहित पामोलीन (आरबीडी) दिल्ली और पामोलीन (इंदौर) के भाव में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने बताया कि बाजार में तेल कीमतों के भाव काफी मंदे हैं और लिवाल कम हैं जिससे तेल कीमतों पर दबाव है।

उन्होंने बताया कि पामोलीन (आरबीडी) दिल्ली की कीमत 100 रुपये घटकर 6,400 रुपये तथा पामोलीन (कांडला) की कीमत 100 रुपये की हानि दर्शाती 5,700 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। कच्चा पाम तेल एक्स-कांडला के भाव गिरावट के साथ 4,900 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये।

अन्य सभी खाद्य एवं अखाद्य तेलों के थोक भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

शनिवार को बंद भाव (प्रति क्विन्टल) इस प्रकार रहे... सरसों बीज- 4,050 से 4,095 रुपये

मूंगफली- 4,400 से 4,600 रुपये

वनस्पति घी (15 लीटर टिन) 1,000 से 1,200 रुपये

खाद्य तेल: मूंगफली मिल डिलीवरी (गुजरात)- 9,350 रुपये

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड (प्रति टिन) दिल्ली- 1,655 से 1,705 रुपये

सरसों एक्सपेलर (दादरी)- 8,320 रुपये,

सरसों पक्की घानी- 1,300 से 1,550 रुपये (प्रति टिन),

सरसों कच्ची घानी- 1,560 से 1,660 रुपये (प्रति टिन),

तिल तेल मिल डिलीवरी- 11,000 से 19,000 रुपये,

सोयाबीन रिफाइंड दिल्ली- 7,920 रुपये,

सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर)- 7,620 रुपये,

सोयाबीन डीगम (कांडला)- 6,950 रुपये,

कच्चा पामतेल (सीपीओ)एक्स कांडला- 4,900 रुपये,

बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा)- 6,700 रुपये,

पामोलीन (आरबीडी) दिल्ली- 6,400 रुपये,

पामोलीन (कांडला)- 5,700 रुपये,

नारियल तेल- 2,620 - 2,820 रुपये,

अखाद्य तेल:

अलसी- 8,900 रुपये,

अरंडी- 10,800 से 11,000 रुपये और

नीम- 8,950 से 9,000 रुपये।

खल: मक्का खल- 2,700 रुपये।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित