लाइव न्यूज़ :

विदेशों के ऊंचे भाव, स्थानीय बाजार में मांग निकलने से तेल- तिलहन बाजार में मजबूती बरकरार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च विदेशी बाजारों में तेजी के रुख तथा स्थानीय बाजार में शादी विवाह, त्यौहारों की मांग बढ़ने और स्टॉक की कमी से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को लगभग सभी खाद्य तेलों के भाव में सुधार का रुख रहा और भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

बाजार जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत की तेजी रही जिसका स्थानीय कारोबार, कीमतों पर भी असर हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रमुख उत्पादक देश, अर्जेन्टीना और ब्राजील में शुष्क मौसम स्थिति के कारण सोयाबीन का उत्पादन प्रभावित होने से पूरे विश्व में हल्के तेलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। त्यौहारों और शादी विवाह की मांग बढ़ने से सरसों, मूंगफली, बिनौला, तिल, सीपीओ एवं पामोलीन, सोयाबीन सहित मक्का खल में भी तेजी रही।

सूत्रों ने कहा कि तिलहन फसलों को सरकार का समर्थन मिलता रहा और सरसों एवं सोयाबीन को चालू सत्र जैसा समर्थन जारी रहा तो किसानों का भरोसा बढ़ेगा और देश में तिलहन फसलों का बढ़ा हुआ उत्पादन हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जायेगा। सरकार को तिलहनों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करते हुये इनकी बाजार स्थिति और परिदृश्य पर गौर करना चाहिये। आमतौर पर पर तिलहन में किसानों को कई बार एमएसपी नहीं मिलता है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,900 - 5,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,120- 6,185 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,950 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,400 - 2,460 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,045 -2,135 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,175 - 2,290 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 14,000 - 17,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई