लाइव न्यूज़ :

विदेश में तेजी के बीच स्थानीय मांग बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख तथा देश में शादी-विवाह तथा जाड़े के मौसम में हल्के खाद्य तेलों की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें लाभ के साथ बंद हुईं। महंगा होने के कारण मांग प्रभावित होने से मूंगफली तेल-तिलहन के साथ बाकी के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जाड़े के मौसम में हल्के तेलों की मांग बढ़ने, शादी विवाह के मौसम और विदेशी बाजारों में तेजी का रुख होने से सरसों और सोयाबीन जैसे हल्के तेलों की मांग है जिससे इनके भाव लाभ के साथ बंद हुए। विदेशी बाजारों में पॉल्ट्री कंपनियों की सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.42 प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 1.3 प्रतिशत की तेजी रही। उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव लाभ के साथ बंद हुए। इसी तरह शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया।

सरसों की खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने के बीच सलोनी शम्साबाद में सरसों का भाव 9,200 रुपये से बढ़ाकर 9,250 रुपये क्विंटल कर दिया गया जिससे बाकी स्थानों पर भी सरसों तेल-तिलहनों के भाव मजबूत हो गये। सूत्रों ने कहा कि जाड़े तथा शादी विवाह के मौसम में सरसों की मांग बढ़ रही है और इसकी उपलब्धता कम हो रही है।

उन्होंने कहा कि मूंगफली तेल के महंगा होने और मंडियों में नयी फसल की आवक बढ़ने से बिनौला तेल की मांग बढ़ी है जिससे इसकी कीमतों में सुधार आया। वहीं महंगा होने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,920 - 8,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,000 - 6,085 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,980 - 2,105 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,710 -2,735 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,790 - 2,900 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,850

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,180 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,150 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,750 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,900 - 5,975, सोयाबीन लूज 5,900 - 5,925 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें