लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के रुख और मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, बिनौला, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए बाजार में लिवाली बढ़ गई। उन्होंने कहा कि आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर और नमकीन और चिप्स कंपनियों की मांग बढ़ने के साथ साथ गर्मी की सुगबुगाहट के साथ पामोलीन तेलों की मांग बढ़ने से उक्त तमाम तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि अगले लगभग दो दिनों में सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि किये जाने की संभावना के कारण सीपीओ और पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में सोयाबीन खल (तेल रहित खल- डीओसी) की अच्छी निर्यात मांग है जिससे सोयाबीन दाना (तिलहन फसल) और उसके सभी तेल कीमतों के भाव लाभ दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी जिंसों के अलावा तिलहन के मंडी शुल्क में वृद्धि की गई है जो 14 फरवरी से प्रभावी होगा। तिलहन फसलों पर मंडी शुल्क में एक प्रतिशत की वृद्धि की गई है जिसका सरसों और सोयाबीन कीमतों पर अनुकूल असर हुआ।

उन्होंने कहा कि बाजार में पुराने सरसों दाना की भारी मांग है और बाजार में इसकी भारी किल्लत है जिसकी वजह से सरसों तेल तिलहनों में तेजी आई।

बाजार में शनिवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,475 - 6,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,700- 5,765 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,280 - 2,340 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,015 -2,165 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,145 - 2,260 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,250 - 15,250 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,320 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,870 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,970 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय