लाइव न्यूज़ :

त्यौहारों और शादी विवाह की मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और हलके तेलों की भारी मांग तथा स्थानीय शादी विवाह और त्यौहारों की मांग बढ़ने और पीछे से आपूर्ति घटने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को लगभग सभी खाद्य तेलों के भाव में सुधार का रुख रहा ।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 3.5 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी रही जिसका स्थानीय कारोबार और कीमतों पर अनुकूल असर हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रमुख उत्पादक देश, अर्जेन्टीना और ब्राजील में शुष्क मौसम स्थिति के कारण सोयाबीन का उत्पादन प्रभावित होने से पूरे विश्व में हल्के तेलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस स्थिति की वजह से सीपीओ और पामोलीन की मांग बढ़ने से मलेशिया और इंडोनेशिया के बाजार में तेजी आई है।

सूत्रों ने कहा कि चालू सत्र में तिलहन फसलों के बेहतर दाम मिलने के बाद आगे भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बेहतर मिलना जारी रहेगा तो तिलहनों की आगामी फसल बेहतर होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। तेल कीमतों के मजबूत होने से तिलहन; किसानों को प्रोत्साहन मिला है।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन की बड़ियां बनाने वाली कंपनियों की सोयाबीन के बेहतर दाने की भारी मांग होने से दिल्ली में सोयाबीन दाने का भाव 6,200 रुपये क्विन्टल के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। अच्छे माल की कमी के कारण महाराष्ट्र के लातूर मंडी में सोयाबीन का दाम लगभग 150 रुपये क्विन्टल ऊंचा रहा।

उन्होंने कहा कि अभी सोयाबीन की आगामी फसल आने में लगभग आठ महीने की देर है और इसके बेहतर दाने की भारी कमी है। इस स्थिति में मुर्गी दाने के लिए घरेलू खपत की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार को डीओसी (तेल रहित सोयाबीन का खल) के निर्यात पर अंकुश लगाने के बारे में भी सोचना होगा।

सूत्रों ने कहा कि तिलहन कीमतों के ऊंचा रहने से और बेहतर एमएसपी की वजह से देश में तिलहन उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी आयातित तेलों के भाव बढ़ने और स्थानीय त्यौहारी मांग बढ़ने से सरसों और मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा।

सामान्य कारोबार के बीच अधिकांश तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,900 - 5,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,070- 6,135 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,900 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,390 - 2,450 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,025 -2,115 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,155 - 2,270 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 13,500 - 16,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,050 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,900 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम