लाइव न्यूज़ :

आयात शुल्क घटाये जाने से तेल-तिलहनों के दाम टूटे, सरसों तेल में सुधार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार द्वारा आयात शुल्क कम करने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट देखी गई। जबकि सरसों की किल्लत के बीच त्योहारी मांग के कारण केवल सरसों तेल के भाव में सुधार दिखा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क कम किये जाने से स्थानीय तेल- तिलहनों के भाव तो टूटे हैं। इससे सरकार ने बाकी तेलों की तेजी रोकने में सफलता पाई है मगर सरसों में तेजी बरकरार है। किसान अपने पास बचे स्टॉक को बहुत सीमित मात्रा में मंडियों में ला रहे हैं। त्योहारी मांग है और अगली फसल आने में लगभग पांच माह की देर है जो मार्च में आने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में, पिछले ही साल की तरह सरकार को सरसों की खरीद कर कम से कम 5-10 लाख टन का अनिवार्य स्टॉक रखना चाहिये क्योंकि सरसों का कोई विकल्प नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि एक बड़ी कंपनी हरियाणा से सरसों की खरीद कर रही है लेकिन उन्हें सरसों की किल्लत की वजह से माल नहीं मिल रहा है।

मलेशिया एक्सचेंज में नरमी का रुख है जबकि बुधवार रात शिकागो एक्सचेंज में लगभग चार प्रतिशत की तेजी थी।

सूत्रों ने कहा कि शुल्क घटाये जाने के बाद नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते होने वाला आयात अपने आप रुक गया है क्योंकि शुल्क घटकर लगभग पांच प्रतिशत रह गया है जबकि उक्त रास्ते से लाने में लगभग 10 प्रतिशत का खर्च आता है।

मंडियों में सरसों की आवक कम है, स्टॉक सीमित है और मांग है। इसलिए शुल्क कम किये जाने का इस पर कोई विशेष असर नहीं आया है। एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सरसों के अक्टूबर डिलिवरी वाला अनुबंध 40 रुपये तेज बंद हुआ है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,720 - 8,745 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,285 - 6,370 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,300 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,080 - 2,210 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,650 -2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,735 - 2,845 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,350 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,250 - 5,400, सोयाबीन लूज 4,050 - 5,050 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?