लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में गिरावट से तेल-तिलहनों के भाव टूटे

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई। शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार आने से सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 0.1 प्रतिशत की तेजी है।

सूत्रों ने कहा कि सलोनी शम्साबाद में सरसों दाने का भाव करीब 250 रुपये घटाकर 8,250 रुपये क्विंटल कर दिया है जिससे सरसों के बाकी तेलों के भाव भी नरमी के साथ बंद हुए। अगली फसल आने तक सरसों की उपलब्धता निरंतर कम होती जायेगी।

सूत्रों ने कहा कि देशभर की मंडियों में सोयाबीन की आवक घटकर करीब दो लाख बोरी की रह गई है। इस वजह से सोयाबीन दाना एवं लूज की कीमतों में सुधार है। लेकिन मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई है। मांग प्रभावित होने से बिनौला तेल में भी गिरावट आई जबकि नीचे भाव पर बिकवाली कम किये जाने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,060 - 8,090 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,750 - 5,835 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,865 - 1,990 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,410 -2,535 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,590 - 2,705 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,880 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,520 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,850 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,550 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,250 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,525 - 6,575, सोयाबीन लूज 6,325 - 6,375 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम