लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के रुख के बीच तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और हल्के तेलों की वैश्विक मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा जबकि सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहनों के भाव लगभग पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।

तेल उद्योग के जानकारों ने बताया कि किसान मंडियों में अपनी फसल कम मात्रा में ला रहे हैं और सस्ते में बिकवाली से बच रहे हैं। इसके अलावा आयातित तेलों के मुकाबले सस्ता होने तथा मिलावट से मुक्त होने के कारण सरसों की मांग बढ़ी है। इस स्थिति में सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

महाराष्ट्र की लातूर मंडी में सोयाबीन की जो आवक 8-10 हजार बोारी की थी वह घटकर 5-6 हमार बोरी रह गई। इसके अलावा मंडियों में सोयाबीन फसल की आवक में 15-20 प्रतिशत तक दागी माल हैं। लेकिन सोयाबीन की तेल रहित खल (डीओसी) की स्थानीय के साथ साथ निर्यात मांग होने से सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में बढ़त जारी है। शिकागों एक्सचेंज में कल रात एक प्रतिशत की तेजी के कारण भी सोयाबीन कीमतों को समर्थन प्राप्त हुआ। मलेशिया एक्सचेंज में कारोबार का रुख सामान्य था जहां अधिक घट बढ़ नहीं हुई।

आयात शुल्क मूल्य बढ़ाये जाने और व्यावसायिक मांग के कारण सीपीओ और पामोलीन के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए। जबकि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। मांग बढ़ने से बिनौला में भी सुधार आया।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,035 - 7,085 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,385 - 6,430 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,495 - 2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,170 -2,250 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,350 - 2,380 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,180 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,670 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,300 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,250 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,550 - 7,600 रुपये: सोयाबीन लूज 7,400 - 7,450 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई