लाइव न्यूज़ :

सितंबर में तेल खली का निर्यात 36 प्रतिशत घटा: एसईए

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर तेल खली निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत घटकर 1.83 लाख टन रह गया। उद्योग निकाय एसईए ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसका इस्तेमाल पशु चारे के रूप में किया जाता है। घरेलू स्तर पर तेल खली उत्पादों की कमी की वजह से इसका निर्यात घटा है।

एसईए ने एक बयान में कहा कि स्थानीय कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) सोयामील के आयात की अनुमति दी है और इससे पॉल्ट्री उद्योग को कुछ राहत मिलनी चाहिए।

कुक्कुट पालन और अन्य क्षेत्रों में तेल खली का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है। सितंबर, 2020 में तेल खली का निर्यात 2.87 लाख टन का हुआ था।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर में सोयाबीन खली का निर्यात काफी घटकर 5,831 टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 68,576 टन था।

अरंडी खली का निर्यात एक साल पहले के 45,483 टन से घटकर 34,881 टन रह गया।

इसी तरह, रैपसीड मील का निर्यात इस साल सितंबर में घटकर 62,725 टन रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,40,830 टन था, जबकि चावल-छिल्का खली का निर्यात 32,068 टन से बढ़कर 80,188 टन हो गया।

वर्ष 2021-22 के पहले छह महीनों में तेल खली का निर्यात एक साल पहले की समान अवधि के 13 लाख टन से घटकर 12.75 लाख टन रह गया।

दक्षिण कोरिया, वियतनाम और थाइलैंड भारत के लिए तेल खली निर्यात के तीन प्रमुख गंतव्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?