लाइव न्यूज़ :

वैश्विक तेजी और स्थानीय मांग से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को बिनौला, सोयाबीन तेल तिलहन तथा पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए बाजार में लिवाली बढ़ने से विभिन्न तेल तिलहनों के भाव में सुधार का रुख रहा।

उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में कल रात ढाई प्रतिशत की तेजी थी जबकि मलेशिया एक्सचेंज भी तीन प्रतिशत की तेजी है। पाइपलाइन में तेल का स्टॉक नहीं है और मंडियों में अच्छे माल की कमी है। किसानों ने पहले ही बेहतर माल को बाजार में खपा डाला है। सोयाबीन के बेहतर बीज की कमी की वजह से मई जून के दौरान सोयाबीन की बिजाई के समय दिक्कतें पेश आ सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि जिन कारोबारियों ने निर्यात के सौदे ले रखे हैं, उन्हें ऊपज में 15-25 प्रतिशत दागी माल होने की वजह से दिक्कतें पेश आ रही हैं। महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीद का संयंत्र का भाव 5,150-5,200 रुपये क्विन्टल जा पहुंचा है।

वैश्विक स्तर पर हल्के और पाम तेलों की मांग बढ़ी है। बाजार में पामोलीन तेल की भारी मांग है जिससे पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला की कीमतों में सुधार आया।

बाजार में बुधवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,495 - 6,545 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,710- 5,775 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,360 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,285 - 2,345 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,610 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,025 -2,175 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,155 - 2,270 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,250 - 15,250 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,450 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,200 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,200 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,100 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?