लाइव न्यूज़ :

आयात शुल्क घटाये जाने से तेल-तिलहनों के दाम टूटे, विदेशी बाजार में तेजी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर त्योहारी मौसम में सरकार द्वारा खाद्य तेल उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आयात शुल्क कम करने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क कम किये जाने से स्थानीय तेल- तिलहनों के भाव तो टूटे हैं, मगर विदेशों में बाजार तेज हो गया है। मलेशिया एक्सचेंज में 3.25 प्रतिशत की तेजी रही जबकि कल रात गिरावट के रुख वाले शिकॉगो एक्सचेंज में बुधवार को 2.10 प्रतिशत की तेजी आई।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक कम है, स्टॉक सीमित है और मांग है। इसलिए शुल्क कम किये जाने का इस पर कोई विशेष असर नहीं आया। हालांकि, कीमतों में मामूली गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि सरसों की उपलब्धता कम रहने के बीच आगे सर्दियों के मौसम में हरी सब्जी के लिए इस तेल की मांग और बढ़ेगी और अभी अगली फसल आने में देर होने की संभावना है क्योंकि सरसों की बिजाई देर से हुई। वायदा कारोबार में अक्टूबर अनुबंध के सरसों में 44 रुपये की तेजी रही।

उन्होंने कहा कि आयात शुल्क में कमी के अलावा नयी फसल की आवक शुरू होने से पहले मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला में भी गिरावट रही।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,720 - 8,745 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,335 - 6,420 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,110 - 2,240 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,650 -2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,735 - 2,845 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,700 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,300 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,225

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,950 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,900 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,300 - 5,500, सोयाबीन लूज 5,000 - 5,100 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?