लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय लोक उपक्रमों की संपत्ति बाजार पर चढ़ाने के लिये मंगलवार को अधिकारियों की चर्चा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च वित्त मंत्रालय और नीति आयोग के अधिकारी मंगलवार को गैर-महत्वपूर्ण संपत्तियों की पहचान और प्रक्रियाओं को सुगम बनाने समेत उसे बजार पर चढ़ाने के उपायों पर गहन चर्चा करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) और नीति आयोग के इस कार्यशाला में गैर-प्रमुख संपत्तियों की पहचान और उनकी तेजी से बिक्री के तौर-तरीकों पर विचार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने कहा था कि तेल एवं गैस तथा बिजली क्षेत्र समेत सार्वजनिक उपक्रमों की बिना उपयोग या कम उपयोग वाली 100 संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाया जाएगा। इससे 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसर सृजित होंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के बजट भाषण में कहा था कि नये बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिये वित्त पोषण को लेकर सार्वजनिक ढांचागत संपत्ति को बाजार पर चढ़ाना महत्वपूर्ण विकल्प है।

उन्होंने कहा था, ‘‘पुरानी ढांचागत संपत्तियों के लिये एक राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन की शुरूआत की जाएगी। साथ ही संपत्ति को बाजार पर चढ़ाये जाने के मामले में प्रगति पर नजर रखने और संबंधित सूचनाएं वास्तविक समय पर निवेशकों को उपलब्ध कराने के लिये ‘डैशबोर्ड’ की शुरूआत की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें