लाइव न्यूज़ :

Odisha Legislative Assembly: विधानसभा अध्यक्ष जी महंगाई ने किया बुरा हाल!, अब तो वेतन बढ़ा दीजिए, सभी दलों के विधायकों ने की मांग, 2.5 लाख रुपये करने की सिफारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 16:23 IST

Odisha Legislative Assembly: कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने मुद्दा उठाया, जिसका समर्थन भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन मांझी और सत्तारूढ़ बीजद के दो विधायकों अमर प्रसाद सतपथि और पद्मनाभ बेहरा ने किया।

Open in App
ठळक मुद्देमांग में सभी दलों के सदस्य शामिल थे।विधायकों का वेतन और पूर्व विधायकों की पेंशन में वृद्धि करने संबंधी रिपोर्ट सौंप चुकी है। विधायकों का वेतन मौजूदा एक लाख रुपये मासिक से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की सिफारिश की है।

Odisha Legislative Assembly: ओडिशा विधानसभा के विधायकों ने महंगाई का हवाला देते हुए बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष बी के अरुखा से मांग की कि वह सरकार को सदस्यों के वेतन और पूर्व सदस्यों की पेंशन में वृद्धि के लिए विधेयक पेश करने का निर्देश दें। इस मांग में सभी दलों के सदस्य शामिल थे।

सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दल (सीएलएसपी) के नेता नरसिंह मिश्रा ने यह मुद्दा उठाया जिसका समर्थन अन्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक मोहन मांझी और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के दो विधायकों अमर प्रसाद सतपथि और पद्मनाभ बेहरा ने किया।

मिश्रा ने कहा कि बीजद विधायक अमर प्रसाद सतपथि की अध्यक्षता वाली समिति पहले ही विधायकों का वेतन और पूर्व विधायकों की पेंशन में वृद्धि करने संबंधी रिपोर्ट सौंप चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और इस संबंध में विधेयक पेश करना चाहिए ताकि सदन उसे पारित कर सके।

उन्होंने उच्च मुद्रास्फीति और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि उनके लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि ओडिशा सरकार ने वर्ष 2017 में मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि की थी।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट में विधायकों का वेतन मौजूदा एक लाख रुपये मासिक से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की सिफारिश की है। मौजूदा समय में प्रत्येक विधायक को एक लाख रुपये मिलता है जिसमें 35 हजार वेतन और 65 हजार रुपये भत्ते होते हैं। इसके अलावा सदन की कार्यवाही के दौरान प्रत्येक विधायक को 1500 रुपये दैनिक भत्ता और सत्र में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता भी मिलता है।

टॅग्स :ओड़िसाOdisha Assemblyनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित