लाइव न्यूज़ :

Odisha Government: ओडिशा में 1121 ‘गण शिक्षायक’ को तोहफा, मानदेय में वृद्धि, 7000 रुपये प्रतिमाह की जगह इतना मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2024 16:45 IST

Odisha Government: गण शिक्षायकों ने ओटेट उत्तीर्ण कर ली है उनकी सेवाएं नियमित की जाएंगी एवं वे सहायक शिक्षक बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे9,520 ऐसे अध्यापक लाभान्वित होंगे।सहायक अध्यापकों ने ओटेट उत्तीर्ण कर ली है।अभी सलाना वेतनवृद्धि नहीं मिली है।

Odisha Government: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को अस्थायी शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने तथा ओडिशा शिक्षक अर्हता परीक्षा (ओटेट) उत्तीर्ण कर चुके अध्यापकों की सेवाएं नियमित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस संबंध में घोषणा की। बयान के मुताबिक ‘गण शिक्षायकों’ को अब बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। ये ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने ओटेट उत्तीर्ण नहीं किया है। ओडिशा में अस्थायी शिक्षकों को ‘गण शिक्षायक’ कहा जाता है। बयान के अनुसार इन शिक्षकों को 7000 रुपये प्रतिमाह के बजाय अब दस हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

इससे 1,121 गण शिक्षायक लाभान्वित होंगे। पटनायक ने यह भी कहा कि जिन गण शिक्षायकों ने ओटेट उत्तीर्ण कर ली है उनकी सेवाएं नियमित की जाएंगी एवं वे सहायक शिक्षक बनेंगे। उन्होंने कहा कि फलस्वरूप कुल 1,472 ऐसे अध्यापक लाभान्वित होंगे। बयान में कहा गया है कि जिन सहायक अध्यापकों ने ओटेट उत्तीर्ण कर ली है लेकिन उन्हें अभी सलाना वेतनवृद्धि नहीं मिली है, उन्हें भी अब सलाना वेतनवृद्धि मिलेगी। इससे 9,520 ऐसे अध्यापक लाभान्वित होंगे।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकOdisha Legislative Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो