लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने 92,713 करोड़ रुपये के पांच बड़े निवेश प्रस्तावों को दी सैद्धांतिक मंजूरी

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच नवंबर ओडिशा सरकार ने राज्य में 92,713 करोड़ रुपये के पांच बड़े निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। इस निवेश से 31,979 लोगों को रोजगार मिलेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुये कहा कि यह निवेश प्रस्ताव धातु क्षेत्र से जुड़े हैं। इसमें धातु के छर्रों, लोहा, इस्पात, स्टेनलैस स्टील, चादर इत्यादि का विनिर्माण होगा। इसके अलावा सीमेंट क्षेत्र के प्रस्ताव भी इसमें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचसीएलए) की बैठक में इन बड़े निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

बैठक में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के 76,018 करोड़ रुपये, जिंदल स्टेनलैस स्टील लिमिटेड के 6,840 करोड़ रुपये, एस्सार मिनमेट लिमिटेड के 6,650 करोड़ रुपये, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील के 2,000 करोड़ रुपये और श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के 1,205 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित