लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कोयला उपकर में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की

By भाषा | Updated: October 29, 2021 23:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राज्य में खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए कोयले पर लगाए गए स्वच्छ ऊर्जा उपकर में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के साथ बैठक के दौरान यह मांग की।

पटनायक ने उनसे आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले में राज्य के दूसरे एम्स में जल्द -से- जल्द काम शुरू करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने आवास नवीन निवास में हुई बैठक के दौरान कहा कि ओडिशा ने 2020-21 में 15.385 करोड़ टन कोयले का योगदान दिया, जो देश में वार्षिक उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र 400 रुपये प्रति टन की दर से स्वच्छ ऊर्जा उपकर के रूप में ओडिशा से लगभग 50,000 करोड़ रुपये एकत्र करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कोविड के बाद विकास गतिविधियों में तेजी लाने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा