लाइव न्यूज़ :

ओडिशा का 2025 तक एक लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:57 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 सितंबर ओडिशा ने 2025 तक एक लाख करोड़ रुपये का निर्यात कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार ए के त्रिपाठी ने मंगलवार को ‘वाणिज्य उत्सव’ में भाग लेते हुए यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘ओडिशा देश की इस्पात राजधानी है। यहां दो एल्युमीनियम पार्क बन रहे हैं। राज्य देश का शीर्ष निर्यातक बनने की ओर अग्रसर है।’’

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत वाणिज्य विभाग तथा विदेश विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने राज्य के एमएसएमई और उद्योग विभाग के साथ मिलकर निर्यातकों के सम्मेलन वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया है। यह आयोजन देश को आर्थिक ताकत के रूप में पेश करने के लिए ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया है।

ओडिशा के एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव सत्यव्रत साहू ने कहा कि राज्य के पास खान, खनिज, समुद्र, कृषि और अन्य मूल्यवान संसाधन हैं। राज्य राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक वृद्धि में योगदान दे रहा है। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि भविष्य के निर्यात की नीतियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम