लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर के 25,000 शीर्ष जीएसटी दाताओं ने नवंबर में अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर जीएसटी अधिकारियों ने 25,000 ऐसे शीर्ष करदाताओं को चिन्हित किया है, जिन्होंने पिछले महीने जीएसटी रिटर्न दाखिला किया था, लेकिन नवंबर में अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से एसएमएस तथा ईमेल भेजकर इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद यह भी तय किया गया कि लगभग 5.43 लाख करदाताओं के जीएसटी पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, जिन्होंने पिछले छह या अधिक महीनों से अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है।

अभी तक लगभग 80 लाख बिक्री रिटर्न या जीएसटीआर-3बी दायर किए गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि जीएसटी नेटवर्क, कर अधिकारियों के साथ इन 25,000 करदाताओं के साथ संवाद करेगा, जिन्होंने अक्टूबर महीने के लिए अंतिम तारीख 20 नवंबर 2020 तक जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल नहीं किया है।

एक सूत्र ने बताया कि कर अधिकारियों से कहा गया है कि इस करदाताओं को 30 नवंबर तक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रेरित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?