लाइव न्यूज़ :

पेंशन योजनाओं के ग्राहकों की संख्या सितंबर तक बढ़कर 4.63 करोड़ पहुंची: पीएफआरडीए

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने सोमवार को कहा कि सितंबर 2021 के अंत तक विभिन्न पेंशन योजनाओं के ग्राहकों की संख्या 24 प्रतिशत बढ़कर 4.63 करोड़ हो गई।

पेंशन नियामक ने एक बयान में कहा कि एक साल पहले इसी महीने में पीएफआरडीए द्वारा विनियमित पेंशन योजनाओं में ग्राहकों की कुल संख्या 3.74 करोड़ थी।

तीस सितंबर तक की स्थिति के अनुसार पीएफआरडीए द्वारा विनियमित विभिन्न पेंशन योजनाओं में प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 34.84 प्रतिशत बढ़कर 6,67,379 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2020 के अंत में 4,94,930 करोड़ रुपये थी।

पीएफआरडीए दो पेंशन योजनाओं - राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का संचालन करता है।

पीएफआरडीए के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2021 तक एपीवाई के तहत ग्राहकों की कुल संख्या 32.13 प्रतिशत बढ़कर 312.94 लाख हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम