लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार उद्योग के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या अक्टूबर में 25 लाख बढ़ी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दूरसंचार सेवा उद्योग के ‘सक्रिय’ ग्राहकों की संख्या अक्टूबर, 2020 में करीब 25 लाख बढ़कर 96.1 करोड़ पर पहुंच गयी।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की शुक्रवार को जारी ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि शुल्कों में वृद्धि की वजह से सिम एकीकरण का प्रभाव घट रहा है जिससे सक्रिय कनेक्शनों की संख्या में इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के आधार पर कहा गया है कि अक्टूबर में भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या करीब 30 लाख बढ़कर 32 करोड़ पर पहुंच गयी। परंपरागत रूप से कमजोर माने जाने वाले महाराष्ट्र (सात लाख) और गुजरात (पांच लाख) सर्किलों में भारती एयरटेल ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े।

सक्रिय ग्राहकों की गणना विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के आधार पर की जाती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में सक्रिय ग्राहकों की संख्या करीब 25 लाख बढ़कर 96.1 करोड़ पर पहुंच गई।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 11 लाख बढ़कर 31.9 करोड़ पर पहुंच गई।

वहीं वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) के सक्रिय ग्राहकों की संख्या में गिरावट जारी है। अक्टूबर में वीआईएल के सक्रिय ग्राहक करीब 27 लाख घटकर 26 करोड़ रह गए।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार कुल मिलाकर एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 36 लाख बढ़कर 33.03 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 22.2 लाख की बढ़ोतरी के साथ 40.63 करोड़ रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?