लाइव न्यूज़ :

एनटीटी इंडिया की डाटा सेंटर क्षमता विस्तार पर तीन साल में 1.5 अरब डॉलर निवेश की योजना

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:33 IST

Open in App

मुंबई, 14 मार्च प्रौद्योगिकी सेवाएं प्रदान करने वाली जापान की कंपनी एनटीटी भारत में डेटा केंद्रों पर अधिक ध्यान देने की योजना बना रही है। कंपनी इस क्रम में क्षमता विस्तार पर अगले तीन साल में डेढ़ अरब डॉलर का निवेश करने वाली है।

कंपनी ने इसी साल जनवरी में अपनी तीन भारतीय इकाइयों को आपस में मिलाकर एक इकाई बनाया है। इससे पहले एनटीटी इंडिया, एनटीटी कम्युनिकेशंस इंडिया और एनटीटी नेटमैजिक नाम से तीन कंपनियां काम कर रही थीं। अब एकीकृत कंपनी में शरद सांघी को मुख्य कार्यकारी बनाया गया है।

इससे पहले सांघी एनटीटी नेटमैजिक के मुख्य कार्यकारी थे।

सांघी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी अगले तीन साल में क्षमता विस्तार पर करीब 1.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसके तहत सबसे पहले मौजूदा 15 लाख वर्ग फुट से बढ़ाकर कंपनी का कार्यक्षेत्र 25 लाख वर्ग फुट किया जायेगा।

कंपनी अगले तीन साल में छह अन्य डेटा सेंटर शुरू करने की तैयारी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!