लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 4,649 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 4,649.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,629.86 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 31,687.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 31,330.25 करोड़ रुपये थी।

बीते पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 14,969.40 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 11,191.98 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,15,546.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,12,372.58 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिए 3.15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह फरवरी, 2021 में दिए गए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

निदेशक मंडल ने कंपनी की कर्ज लेने की सीमा को दो लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,25,000 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है।

मार्च तिमाही में एनटीपीसी का कुल बिजली उत्पादन 77.63 अरब यूनिट (बीयू) रहा, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 68.27 अरब यूनिट रहा था।

2020-21 में कंपनी का बिजली उत्पादन 270.90 अरब यूनिट रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 259.61 अरब यूनिट था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?