लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम ने दिल्ली, लेह में हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों के लिये निविदा जारी की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की अनुषंगी इकाई एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लि. (एनवीवीएन) ने दिल्ली और लेह में हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली बसों के लिये निविदा जारी की है।

एनटीपीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बोली दस्तावेज की बिक्री 30 जून, 2021 से शुरू हुई है और 16 जुलाई, 2021 तक चलेगी।

ये बसें वास्तविक रूप से शून्य उत्सर्जन वाली बसें होंगी क्योंकि हाइड्रोजन का उत्पादन नवीकरणीय ऊर्जा से होगा। इस प्रकार, यह हाइड्रोजन आधारित शून्य उत्सर्जन के साथ पूरी तरह से हरित पहल है।

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड बसों को हरित हाइड्रोजन की आपूर्ति करेगी। कंपनी कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने के मकसद से सभी ई-वाहन खंडों में व्यापक स्तर पर समाधान प्रदान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?