लाइव न्यूज़ :

कच्छ के रण में देश का सबसे बड़ा सौर पार्क स्थापित करेगी एनटीपीसी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी पूर्ण अनुषंगी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को गुजरात के कच्छ के रण में 4,750 मेगावाट के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की स्थापना के लिये नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय से मंजूरी मिल गयी है।

गुजरात के खवाड़ा में कच्छ के रण में स्थापित होने वाला यह देश का सबसे बड़ा सौर पार्क होगा।

एनटीपीसी के बयान के अनुसार नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय ने सौर पार्क योजना के मोड 8 (अति वृहत नवीकरणीय ऊर्जा बिजली पार्क) के तहत 12 जुलाई को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) को परियोजना के लिये हरी झंडी दे दी।

बयान में कहा गया है, ‘‘एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को गुजरात के खवाड़ा में कच्छ के रण में 4,750 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पार्क स्थापित करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से मंजूरी मिल गई है।’’

एनटीपीसी आरईएल ने इस पार्क से वाणिज्यिक स्तर पर हरित हाइड्रोजन उत्पादन करने की योजना बनाई है।

हरित उर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 2032 तक 60,000 मेगावाट नवीकरणीय उर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

वर्तमान में, एनटीपीसी की 70 विद्युत परियोजनाओं के जरिये विभिन्न ऊर्जा स्रोतों से 66,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता है जबकि 18,000 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है। इसमें एनटीपीसी और उसके संयुक्त उद्यम तथा अनुषंगी इकाइयों की क्षमता शामिल हैं।

बयान के अनुसार एनटीपीसी ने हाल ही में आन्ध्रप्रदेश के सिमहाद्री तापीय बिजली संयंत्र के जलाशय में देश के सबसे बड़े 10 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सौर परियोजना की शुरूआत की। इसके अलावा 15 मेगावाट क्षमता की परियोजना भी अगस्त 2021 से चालू हो जाएगी।

इसके अलावा, तेलंगाना के रामागुंडम तापीय बिजली संयंत्र के जलाशय पर 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सौर परियोजना पर भी काम काफी आगे बढ़ चुका है।

एनटीपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़वा देने के लिये अनुषंगी इकाई के रूप में एनटीपीसी आरईएल का गठन सात अक्टूबर 2020 को किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?