लाइव न्यूज़ :

आरजीपीपीएल में गेल की 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी एनटीपीसी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसने रत्नागिरी गैस एंड पावर प्राइवेट लि. (आरजीपीपीएल) में गेल की 25.51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर शेयर खरीद समझौता किया है। आरजीपीपीएल को दाभोल परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।

इस सौदे के पूरा हो जाने के बाद एनटीपीसी की आरजीपीपीएल में 86.49 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी। इससे पहले, जनवरी में कंपनी ने आरजीपीपीएल में उसको कर्ज दे रखे वित्तीय संस्थानों से 35.47 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। शुरू में एनटीपीसी और गेल दोनों ने दाभोल परियोजना में 25.51-25.51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

बीएसई को दी गयी सूचना के अनुसार, ‘‘एनटीपीसी लि. ने रत्नागिरी गैस एंड पावर प्राइवेट लि. में गेल की 25.51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने तथा कोंकण एलएनजी लि. में एनटीपीसी की 14.82 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को लेकर 23 फरवरी, 2021 को गेल (इंडिया) लि. के साथ शेयर खरीद समझौता किया।’’

समझौतों के तहत शेयरों के हस्तांतरण के साथ एनटीपीसी कोंकण एलएनजी लि. से बाहर हो जाएगी जबकि एनटीपीसी की आरजीपीपीएल में हिस्सेदारी बढ़कर 86.49 प्रतिशत हो जाएगी।

आरजीपीपीएल का गठन आठ जुलाई, 2005 को हुआ। इसकी प्रवर्तक एनटीपीसी और गेल (इंडिया) लि. है। कंपनी का गठन दाभोल पावर कंपनी प्रोजेक्ट की संपत्ति को लेने और उसे पटरी पर लाने के लिये हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?