लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी का 2027 तक 35,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी एनटीपीसी ने वर्ष 2027 तक 35,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही कंपनी 2022-23 में 10 अरब यूनिट हरित ऊर्जा उत्पादित कर सकती है। मंगलवार को यह जानकारी संसद को दी गई।

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘अगले वित्त वर्ष (2022-23) में एनटीपीसी द्वारा अपेक्षित हरित ऊर्जा उत्पादन 10 अरब यूनिट है। एनटीपीसी का वर्ष 2027 तक 35,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।’’

एनटीपीसी ने 70 बिजली स्टेशनों के प्रबंधन के अलावा हरित ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखा है।

एनटीपीसी के पास सौर, पवन और जलविद्युत समेत फिलहाल 2,095.5 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है।

सिंह ने कहा कि इस साल अप्रैल-नवंबर में कंपनी का नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन 408.96 करोड़ यूनिट रहा।

मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि एनटीपीसी की 3,880.5 मेगावाट की निर्माणाधीन हरित ऊर्जा क्षमता है, जिसमें सौर, पवन और जल विद्युत शामिल है।

सदन को एक अन्य सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) वर्ष 2021-22 के दौरान अप्रैल-सितंबर में 46 करोड़ 93.1 लाख डॉलर था।

बिजली क्षेत्र में एफडीआई इक्विटी प्रवाह वर्ष 2020-21 में 37 करोड़ 36.3 लाख डॉलर, 2019-20 में 67 करोड़ 21.6 लाख डॉलर और वर्ष 2018-19 में 110 करोड़ 56.4 लाख डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें