लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने तपोवन परियोजना के मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देना शुरू किया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने अपनी तपोवन परियोजना के मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा राशि का वितरण शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में सात फरवरी को बर्फ और चट्टाने खिसकने से अचानक अायी बाढ़ में इस परियोजना पर काम कर रहे कई कर्मचारियों की मौत हो गयी ।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दिवंगत कर्मी नरेंद्र जी की पत्नी विमला देवी को 20 लाख रुपये का पहला चेक प्रदान किया गया। तपोवन परियोजना के प्रमुख आर पी अहिरवार के अगुवाई में एनटीपीसी की एक टीम ने सोमवार को तपोवन विहार में विमला देवी के घर जाकर उन्हें चेक सौंपा।

एनटीपीसी टीम ने आपदा की चपेट में इस परियोजना के जान गंवाने वाले कर्मियों के रिश्तेदारों को मुआवजे के वितरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी ने राज्य सरकार द्वारा जारी अनुग्रह राशि की सूची के अनुसार अपनी तरफ से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का फैसला किया है।

परियोजना स्थल पर बचाव कार्य लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। एनटीपीसी समेत विभिन्न एजेंसियां परियोजना स्थल पर सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिये समन्वित रूप से काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?