लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी को आगे बढ़ते रहना चाहिए क्योंकि बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है: आर के सिंह

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने रविवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी को आगे बढ़ते रहने की जरूरत है क्योंकि भारत में ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है।

एनटीपीसी ने उत्कृष्टता और नेतृत्व के 46 वर्ष पूरा करने पर अपना स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर, सिंह ने एनटीपीसी की अनुकरणीय यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान के लिए सराहना की।

एनटीपीसी के एक बयान के अनुसार, सिंह ने कहा, ‘‘एनटीपीसी एक विशेष कंपनी है। यह हमारे देश का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रदाता है, जो विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है।’’

सिंह ने एनटीपीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर पीएमआई, एनटीपीसी-नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संबोधित किया।

अपने संबोधन में, सिंह ने कंपनी की उपलब्धियों, विशेषज्ञता और भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया और देश के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने में एनटीपीसी की भूमिका की भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?