लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने कहा, उपलब्ध बिजली का केवल 70 प्रतिशत ले रहीं हैं दिल्ली की वितरण कंपनियां

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पूरी बिजली उपलब्ध करा रही है लेकिन वितरण कंपनियां उपलब्ध बिजली का केवल 70 प्रतिशत ही ले रही (शेड्यूलिंग) हैं।

एनटीपीसी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘कंपनी दिल्ली को जितनी बिजली की जरूरत है, उसकी आपूर्ति कर रही है। आंकड़ों के अनुसार, एक अक्टूबर से 11 अक्टूबर के दौरान वितरण कंपनियों ने एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध करायी गयी बिजली की तुलना में केवल 70 प्रतिशत ही बिजली ली।

एनटीपीसी के 11 दिनों के आंकड़ों के अनुसार वितरण कंपनियों ने 3.881 करोड़ यूनिट ही ली जबकि घोषित क्षमता पात्रता या उपलब्ध करायी गयी बिजली 5.483 करोड़ यूनिट थी।

कंपनी ने एक बयान में यह भी कहा कि देश में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिये वह अपने सभी बिजलीघरों में कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है।

एनटीपीसी के बिजली उत्पादन में 2021-22 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

इससे पहले, दिन में बिजली मंत्रालय ने दिल्ली के बिजली आपूर्ति की स्थिति का ब्योरा जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो सप्ताह में 10 अक्टूबर, 2021 बिजली की कोई कमी नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 10 अक्टूबर, 2021 को 4,536 मेगावॉट और 9.62 करोड़ यूनिट रही।

दिल्ली की वितरण कंपनियों से मिली सूचना के अनुसार बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई है और जरूरत के हिसाब ऊर्जा की आपूर्ति की गयी है।

इससे पहले, दिन में बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने एनटीपीसी और डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) को दिल्ली की वितरण कंपनियों को बिजली खरीद समझौतों के तहत पूरी बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?