लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 3,444 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 3,443.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,948.94 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही में उसकी कुल आय पिछले वर्ष की समान अवधि के 26,794.68 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,390.60 करोड़ रुपये हो गई।

जून तिमाही में एनटीपीसी का सकल बिजली उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि के 60.18 अरब यूनिट (बीयू) की तुलना में 71.74 अरब यूनिट था।

जून तिमाही में कंपनी को घरेलू कोयले की आपूर्ति (उसके संयंत्रों के लिए) 4.58 करोड़ टन रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.01 करोड़ टन थी।

अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी का कोयला उत्पादन (खुद के इस्तेमाल वाली खानों से) 24.6 लाख टन रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 24.1 लाख टन था। कंपनी का कोयला आयात जून तिमाही में दो लाख टन से बढ़कर 4.7 लाख टन हो गया।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की औसत बिजली दर 3.73 रुपये प्रति यूनिट रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.98 रुपये प्रति यूनिट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें