लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने एनआरईएल में रणनीतिक निवेशक को शामिल करने की योजना बनाई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपनी स्वच्छ ऊर्जा इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) को अक्टूबर 2022 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने से पहले एक रणनीतिक निवेशक को शामिल करने की योजना बनाई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनटीपीसी ने अगले तीन वर्षों में कुल 15,000 करोड़ रुपये की विनिवेश योजना बनाई है, जिसके तहत एनआरईएल को सूचीबद्ध किया जाना है।

विनिवेश योजना के तहत मार्च 2024 तक नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड को भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा।

इस योजना में एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) में हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘एनटीपीसी ने एनआरईएल में एक रणनीतिक निवेशक को लाने की योजना बनाई है। एनआरईएल को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध करने से पहले रणनीतिक निवेशक को शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई