लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी, ओएनजीसी की अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने की योजना

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार जुलाई सरकारी कंपनी एनटीपीसी और ओएनजीसी ने देश में अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। देश के 7600 किलोमीटर लंबे समुद्र तट को देखते हुए हरित ऊर्जा के इस क्षेत्र में कारोबार की विशााल संभावनाएं दिखती हैं

पिछले वर्ष मई में एनटीपीसी और ओएनजीसी ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपने कमद बढ़ाने में एक दूसरे के साथ साहयोग के लिए एक करार किया था। समझौते के अनुसार एनटीपीसी और ओएनजीसी भारत और भारत से बाहर भी अपतटीय पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की संभावनाों का पता लगाएंगी।

पिछले महीने एनटीपीसी ने 2032 तक नवीकरणीय ऊर्जा की अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लक्ष्य को दो गुना कर 60 गीगावाट (60 हजार मेगावाट) तक कर दिया है। इसे देखते हुए ओएनजीसी के साथ उसके करार का महत्व और बढ़ गया है।

इसके साथ ही एनटीपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए धन जुटाने के उद्येश्य से अपनी सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक शेयर निर्मम (आईपीओ) लाने की अपनी मंशा प्रकट की है। कंपनी को लक्ष्य अनुसार क्षमता हासिल करने के लिए लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनटीपीसी के साथ-साथ ओएनजीसी देश में अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देना चाहती है, जो स्थलीय पवन-बिजली टर्बाइन की तुलना में अधिक उत्पादक होते है। उसने कहा कि स्थलीय पवन टरबाइन की दक्षता 25 प्रतिशत तक है जबकि अपतटीय पवन 50 से 60 प्रतिशत कुशल हो सकती हैं। यह जो देश में सीमित भूमि और सुरक्षा पहलुओं की दृष्टि से भी श्रेष्ठ विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?