लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी की 4,000 करोड़ रुपये के मसाला बांड की पुनर्खरीद की पेशकश

By भाषा | Updated: December 7, 2020 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपने बांडधारकों या ऋणदाताओं से 4,000 करोड़ रुपये के मसाला बांड की पुनर्खरीद की पेशकश की है।

मसाला बांड भारतीय रुपये में देश से बाहर जारी किए जाते हैं। एनटीपीसी ने 4,000 करोड़ रुपये के मसाला बांड की पुनर्खरीद की पेशकश की है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत 10 अगस्त, 2016 को रुपये मूल्य में जारी 2,000 करोड़ रुपये के 7.375 प्रतिशत नोट्स की वापस खरीद की जाएगी। इन बांड का भुगतान 10 अगस्त, 2021 (2021 नोट्स) को किया जाना है। कंपनी के 2021 नोट्स फिलहाल सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रडिंग लि. (एसजीएक्स-एसटी), लंदन स्टॉक एक्सचेंज प्रोफेशनल सिक्योरिटीज मार्केट, एनएसई आईएफएससी लि.(एनएसई आईएफएससी) तथा इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लि. (इंडिया आईएनएक्स) में सूचीबद्ध हैं।

इसके अलावा इस पेशकश के तहत तीन मई, 2017 को जारी 2,000 करोड़ रुपये के 7.25 नोट्स की वापस खरीद की जाएगी। इनका बांड का भुगतान तीन मई, 2022 (2022 नोट्स) को होना है।

वहीं 2022 के नोट्स एसजीएक्स-एसटी, लंदन स्टॉक एक्सचेंज के इंटरनेशनल सिक्योरिटीज मार्केट, एनएसई आईएफएससी तथा इंडिया आईएनएक्स में सूचीबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम