लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी, आईआईएफएम ने नर्मदा बेसिन में प्रकृति बहाली परियोजना के क्रियान्वयन के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी और भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) ने मध्य प्रदेश में नर्मदा क्षेत्र में प्राकृतिक परिदृश्य की बहाली परियोजना के क्रियान्वयन के लिये समझौता किया है।

परियोजना का मकसद नर्मदा बेसिन में ‘सतत परिदृश्य गतिविधियों’ को बनाये रखना है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनटीपीसी लि. और आईआईएफएम ने नर्मदा प्रकृति छबि बहाली परियोजना (एनएलआरपी) के क्रियान्वयन को लेकर समझाौता ज्ञापन पर चार दिसंबर को हस्ताक्षर किये।

बयान के अनुसार चार साल की परियोजना का क्रियान्वयन मध्य प्रदेश के खरगौन जिले, ओमकारेश्वर और महेश्वर बांध के बीच नर्मदा नदी की चुनिंदा सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम में एनटीपीसी और संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी की भागीदारी है। दोनों इसमें समान अनुपात में सहायता अनुदान देंगी।

एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक एस एम चौधरी ने कहा कि परियोजना से खरगौन जिले में नर्मदा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में किसानों, वन समुदाय के साथ महिलाओं को लाभ होगा।

आईआईएफएम के निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि परियोजना से जल क्षेत्रों के बेहतर प्रबंधन में मददमिलेगी और इससे पानी की गुणवत्ता को भी बनाये रखा जा सकेगा। यह परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन को पूरा करने में भी मददगार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख