लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी समूह का बिजली उत्पादन 2020-21 में 314 अरब यूनिट रहा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका बिजली उत्पादन 2020-21 में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 314 अरब यूनिट रहा। किसी एक वित्त वर्ष में कंपनी का अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी का बिजली उत्पादन 2020-21 में 314 अरब यूनिट रहा जो अब तक का सर्वाधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले यह 8.2 प्रतिशत अधिक है।’’

एकल आधार पर एनटीपीसी ने 2020-21 में 270.9 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया जो सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत अधिक है।

एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 2020-21 में 5.96 प्रतिशत बढ़कर 65,810 मेगावाट पहुंच गयी। कंपनी ने 2020-21 में 4,160 मेगावाट का इजाफा किया। एकल आधार पर एनटीपीसी की क्षमता 4.03 प्रतिशत बढ़कर 52,385 मेगावाट रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?