लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने पश्चिम एशिया, दूसरे क्षेत्रों के बंदरगाहों पर फ्लाई ऐश की बिक्री के लिए निविदा जारी की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई सरकारी ताप विद्युत कंपनी एनटीपीसी ने फ्लाई ऐश 100 प्रतिशत इस्तेमाल की अपनी कोशिश के तहत पश्चिम एशिया और दूसरे क्षेत्रों के नामित बंदरगाहों पर फ्लाईऐश की बिक्री के लिए रुचि-पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

एनटीपीसी लि. ने एक बयान में कहा कि निविदाएं एक जुलाई, 2021 से25 जुलाई, 2021 तक दी जा सकती हैं।

एनटीपीसी के लिए फ्लाई ऐश का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। फ्लाई ऐश कोयले से बिजली में पैदा होता है। यह सीमेंट, कंक्रीट, कंक्रीट के उत्पाद, ईंट, टाइल आदि के विनिर्माण के लिए काफी अच्छा होता है।

फ्लाई ऐश के ईंटों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी ने अपने कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में फ्लाई ऐश ईंट विनिर्माण संयंत्र स्थापित किए हैं। इन ईंटों का इस्तेमाल खासतौर पर संयंत्रों और साथ ही शहरी निर्माण में भी किया जाता है।

कंपनी के विनिर्माण संयंत्रों में औसतन वार्षिक रूप से छह करोड़ फ्लाई ऐश ईंटों का विनिर्माण किया जा रहा है।

पिछले पांच वर्षों में देश में फ्लाई ऐश के इस्तेमाल में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?