लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने 1,000 मेगावाट क्षमता की बैटरी भंडारण प्रणाली स्थापित करने के लिये वैश्विक निविदा जारी की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने ग्रिड स्तर के 1,000 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित करने को लेकर रूचि पत्र आमंत्रित करने के लिये वैश्विक निविदा जारी की है।

कंपनी की 26 जून को जारी निविदा के अनुसार, ‘‘एनटीपीसी के भारत में स्थित बिजली संयंत्रों में 1,000 मेगावाट के ग्रिड स्तर के बीईएसएस की स्थापना के लिए किसी भी भारतीय/वैश्विक कंपनी/उनके संघ/संबद्ध/प्रतिनिधियों को रूचि पत्र (ईओआई) के लिए आमंत्रित किया जाता है।’’

निविदा नोटिस के अनुसार यह रुचि पत्र ग्रिड स्तर के बीईएसएस की स्थापना के व्यावसायीकरण की संभावनाओं का आकलन करने के लिए है।

ईओआई के जरिये प्राप्त आवेदकों की पहचान करने के बाद, एनटीपीसी के विभिन्न संयंत्रों में परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अलग से अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) मंगाये जाएंगे।

रूचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2021 है। रूचि पत्रों को अगले दिन खोला जाएगा।

एनटीपीसी गैस, कोयला, पनबिजली और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित बिजलीघरों से करीब 300 अरब यूनिट बिजली पैदा करती है। कंपनी के संयंत्रों की उत्पादन क्षमता 65,000 मेगावाट है।

कंपनी ने 2032 तक 1,30,000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। इसमें 60,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है।

नोटिस में कहा गया है कि वर्ष 2030 तथा उसके बाद नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ने का जो लक्ष्य है, उसके साथ ग्रिड स्तर के बीएसईएस की ओर कदम बढ़ाना उपयुक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?