लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी निदेशक मंडल ने चेयरमैन, प्रबंध निदेशक का कार्यकाल जुलाई 2025 तक बढ़ाने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने सोमवार को कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई, 2025 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी।

सिंह का विस्तारित कार्यकाल चार फरवरी, 2021 से शुरू होगा।

बिजली कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एनटीपीसी के निदेशक मंडल की हुई बैठक में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह का कार्यकाल चार फरवरी, 2021 से 31 जुलाई, 2025 तक बढ़ाये जाने को मंजूरी दी गयी। यानी उनका कार्यकाल सेवानिवृत्ति उम्र या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिये है।

सिंह ने एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार चार फरवरी, 2016 को संभाला था।

उन्होंने अपने कैरिअर की शुरूआत एनटीपीसी में प्रशिक्षु इंजीनियर के रूप में की थी। उन्होंने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर काम किया।

एनटीपीसी के सीएमडी बनने से पहले, वह गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कंपनी (जीएसईसीएल) के प्रबंध निदेशक थे।

जीएसईसीएल से पहले, उन्होंने पावरजेन, सीएलपी, एईएस, आईीएफसी और सीईएससी के साथ काम किया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार