एनटीपीसी निदेशक मंडल ने 2,275.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:29 IST2020-11-02T18:29:35+5:302020-11-02T18:29:35+5:30

NTPC Board of Directors approved share repurchase worth Rs 2,275.75 crore | एनटीपीसी निदेशक मंडल ने 2,275.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी

एनटीपीसी निदेशक मंडल ने 2,275.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने सोमवार को 2,275.74 करोड़ रुपये के व्यय से 19.78 करोड़ इक्विटी शेयर पुनर्खरीद के एक प्रस्ताव को को मंजूरी दी।

बिजली उत्पादक कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने 19,78,91,146 पूर्ण चुकता शेयर पूंजी 115 रुपये के भाव पर फिर से खरीदने की मंजूरी दी है। यह पुनर्खरीद 2,275.75 करोड़ रुपये की होगी। पुनर्खरीद के लिये शेयरधारकों के रिकार्ड की तारीख 13 नवंबर, 2020 तय की गयी है।

पिछले महीने बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) ने एनटीपीसी को पुनर्खरीद से जुड़े कुछ नियमों से छूट दी थी। यह छूट कंपनी की पूर्ण अनुषंगी इकाइयों के मूल कंपनी में प्रस्तावित विलय के संदर्भ में दी गयी।

Web Title: NTPC Board of Directors approved share repurchase worth Rs 2,275.75 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे