एनटीपीसी बोर्ड ने मुजफ्फरपुर तापीय बिजली घर बंद करने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:43 IST2021-12-30T21:43:29+5:302021-12-30T21:43:29+5:30

ntpc board approves closure of muzaffarpur thermal power station | एनटीपीसी बोर्ड ने मुजफ्फरपुर तापीय बिजली घर बंद करने की मंजूरी दी

एनटीपीसी बोर्ड ने मुजफ्फरपुर तापीय बिजली घर बंद करने की मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (केबीयूएनएल) के मुजफ्फरपुर तापीय बिजली घर (एमटीपीएस) के संचालन को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

शेयर बाजार को दी सूचना में कहा गया है, ‘‘.. पूर्व में बीएसईबी (बिहार राज्य बिजली बोर्ड) के साथ किए गए बिजली खरीद समझौते की वैधता की समाप्ति पर निदेशक मंडल ने 30 दिसंबर, 2021 को आयोजित अपनी बैठक में 8 सितंबर, 2021 से एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (केबीयूएनएल) का चरण- I (2X110 मेगावाट) मुजफ्फरपुर थर्मल पावर स्टेशन (एमटीपीएस) के संचालन को बंद करने के लिए मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ntpc board approves closure of muzaffarpur thermal power station

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे