लाइव न्यूज़ :

एनएसई ने निफ्टी 50 डेरिवेटिव सौदों के लिए बाजार लॉट आकार घटाया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निफ्टी 50 में शामिल शेयरों के डेरिवेटिव सौदों के लिए बाजार लॉट आकार घटा दिया है।

इस कदम से खुदरा व्यापारियों के लिए अत्यधिक अपफ्रंट मार्जिन के बोझ में कमी आएगी।

एनएसई ने बुधवार को एक परिपत्र में कहा कि लॉट आकार को मौजूदा 75 से घटाकर 50 कर दिया गया है।

शेयर ब्रोकिंग फर्म फायर्स के सीईओ तेजस खोडे ने कहा कि लॉट आकार में कमी से वायदा कारोबार के लिए मार्जिन जरूरतों में एक तिहाई की कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि इस समय कारोबारियों को एक सौदा करने के लिए लगभग 1,73,000 रुपये की जरूरत होती है।

जुलाई से मार्जिन की आवश्यकता घटकर लगभग 1,16,000 रुपये (वर्तमान निफ्टी की कीमतों पर) हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापारियों के लिए अत्यधिक अग्रिम मार्जिन के बोझ को कम करने के लिए एनएसई द्वारा यह एक शानदार कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम