लाइव न्यूज़ :

विश्व निवेशक सप्ताह में वित्तीय साक्षरता की भेरी बजा रहा है एनएसई

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने सोमवार को कहा कि वह एक विशेष मुहिम के साथ विश्व निवेशक सप्ताह 2020 मना रहा है। इस विशेष मुहिम को ‘रिंग दी बेल फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी’ (वित्तीय साक्षरता की भेरी) नाम दिया गया है।

एनएसई ने एक बयान में कहा कि यह पहल निवेशक शिक्षा और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतिभूति नियामकों की विभिन्न पहलों से लोगों को अवगत करने के उद्देश्य से है।

एनएसई के अलावा बीएसई और डिपॉजिटरी सीडीएसएल, शेयर ब्रोकरों का संगठन एएनएमआई भी 23-29 नवंबर के दौरान विश्व निवेशक सप्ताह मना रहे हैं।

एनएसई ने इस पहल के तहत विश्व निवेशक सप्ताह 2020 की शुरुआत को चिह्नित करने के लिये सोमवार को समापन की घंटी बजायी।

इस सप्ताह के दौरान, पूरे भारत में एनएसई द्वारा 500 से अधिक निवेशक जागरूकता वेबिनार आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर बाजार नियामक भारतय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यकारी निदेशक जी पी गर्ग ने कहा, ‘‘निवेशक को निवेश के बारे में अच्छी तरह से अवगत होने के बाद निर्णय लेने चाहिये। प्रत्येक निवेशक को निवेश से जुड़े जोखिम को समझना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?