लाइव न्यूज़ :

एनएसई ने तीन मुद्राओं में शुरू किया साप्ताहिक वायदा- विकल्प सौदा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने तीन मुद्राओं में सोमवार को साप्ताहिक वायदा व विकल्प सौदों की शुरुआत की। ये सौदे यूरो-भारतीय रुपया, जापानी येन- भारतीय रुपया और पाउंड स्टर्लिंग- भारतीय रुपया में उपलब्ध होंगे।

एनएसई के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विक्रम लिमये ने एक बयान में कहा, ‘‘एनएसई पहली बार साप्ताहिक वायदा अनुबंध शुरू कर रहा है। साप्ताहिक विकल्प सौदों में हम विभिन्न संपत्ति वर्गों में अच्छी प्रतिक्रिया पहले ही देख चुके हैं।’’

मुद्राओं को लेकर साप्ताहिक डेरिवेटिव्स से न सिर्फ समय से जुड़ी लागत में कमी आयेगी, बल्कि यह अल्पकालिक बाजार गतिविधियों से भी बचाव करेगा।

एनएसई ने अगस्त 2008 में अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये में 12 महीने के वायदे अनुबंध के साथ मुद्रा डेरिवेटिव में कदम रखा था। इसके बाद अक्टूबर 2010 में तीन माह और तीन तिमाही वाले अनुबंध भी शुरू किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?