लाइव न्यूज़ :

कुछ मामलों को छोड़ एनआरआई, ओसीआई को अचल संपत्तियों की खरीद को मंजूरी लेने की जरूरत नहीं : आरबीआई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:37 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और विदेशी में बसे भारतीय नागरिकों (ओसीआई) को कृषि भूमि, फार्म हाउस और बागान संपत्ति को छोड़कर भारत में अचल संपत्ति खरीदने और हस्तांतरण के लिए उसकी पूर्व-मंजूरी की आवश्यकता नहीं है।

उच्चतम न्यायालय के विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (फेरा) पर फैसले के मद्देनजर रिजर्व बैंक के विभिन्न कार्यालयों से ओसीआई द्वारा अचल संपत्तियों के अधिग्रहण के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसी के बाद केंद्रीय बैंक ने इस बारे में स्पष्टीकरण जारी किया है।

केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि 2010 की सिविल अपील 9546 में उच्चतम न्यायालय का 26 फरवरी, 2021 का संबंधित फैसला फेरा, 1973 के प्रावधानों से संबंधित है, जिसे फेमा, 1999 की धारा 49 के तहत निरस्त कर दिया गया है।’’

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘एनआरआई/ओसीआई फेमा 1999 के प्रावधानों के अधीन होते हैं और कृषि भूमि/फार्म हाउस/बागान संपत्ति को छोड़कर भारत में अचल संपत्ति के अधिग्रहण और हस्तांतरण के लिए उन्हें रिजर्व बैंक की पूर्व-मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम