लाइव न्यूज़ :

एनपीएस ने पिछले 12 साल में दिया अच्छा रिटर्न: पीएफआरडीए चेयरमैन

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) ने पिछले 12 साल के दौरान लोगों को अच्छा रिटर्न दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या अंशधारक को इस उत्पाद से अधिकतम लाभ हासिल करने के लिए इसमें निवेश जल्दी शुरू करना चाहिए।

बंदोपाध्याय ने सोमवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बीमा एवं पेंशन शिखर सम्मेलन ‘भारतीय बीमा क्षेत्र-बदलाव की लहर पर सवार’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पिछले 12 साल के दौरान इक्विटी योजनाओं के तहत रिटर्न या प्रतिफल 12 प्रतिशत से अधिक रहा है और सरकारी प्रतिभूतियों में यह 9.9 प्रतिशत रहा है। कॉरपोरेट बांड में यह कुछ ऋण से जुड़े घटनाक्रमों के बावजूद सालाना आधार पर 9.59 प्रतिशत रहा है। हमारी पेंशन कोष संपत्तियां काफी हद तक इन घटनाक्रमों से बची रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास कुल 6,850 अरब रुपये का कोष है। रिटर्न काफी अच्छा रहा है।

बंदोपाध्याय कहा कि एनपीएस काफी लचीला रुख अपनाने का विकल्प देता है। ‘‘लेकिन किसी भी व्यक्ति को इसमें जल्दी निवेश शुरू करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इसमें लचीलापन इसलिए है क्योंकि आपको सिर्फ 1,000 रुपये का भुगतान करना होता है। इसमें कोई निश्चित अंशदान तय नहीं है। आप धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) का अनुपालन करते हुए अपनी सभी ज्ञात स्रोतों से आय के अनुरूप इसमें किसी भी स्तर तक योगदान कर सकते हैं।’’

बंदोपाध्याय ने कहा कि भारत को पेंशन वाला समाज बनाने के लिए अभी काफी कुछ करने की जरूरत है। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा), पीएफआरडीए और सीआईआई को मिलकर देश में पेंशन के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए मंच बनाना चाहिए।

पीएफआरडीए दो पेंशन योजनाएं एनपीएस और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) उपलब्ध करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस