लाइव न्यूज़ :

एनपीसीआई का वित्तीय अपराधों को रोकने के लिए आधार से जुड़ी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कर चोरी सहित वित्तीय अपराधों का पता लगाने के लिए आधार से जुड़ी प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा।

एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दिलीप असबे ने कहा कि ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल तीन-चार वर्षों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "कर चोरी हमारे देश में एक बड़ा मुद्दा है। आज पैन और आधार को आपस में जोड़ने के साथ, जब किसी ग्राहक के पास कई बैंकों में खाता है, तो आधार वहां जुड़ा हुआ है। हम संदिग्ध मामलों के लिए डेटा पर थोड़ी और नजर क्यों नहीं रख सकते ताकि यह पता लगा सकें कि क्या देश में कर चोरी हो रही है?"

असबे ने कहा कि जनता की भलाई के लिए आधार के कई इस्तेमाल संभव हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि इसका इस्तेमाल तीन-चार साल में किया जाएगा, लेकिन क्या हम इतना समय इंतजार कर सकते हैं?"

अधिकारी ने कहा कि एक विशिष्ट पहचान पत्र के तौर पर आधार का काफी महत्व है लेकिन अब भी इसका पूरा दोहन नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?