लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप को भुगतान उपयोगकर्ता आधार दोगुना करने के लिए एनपीसीआई की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:56 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने भुगतान सेवा के लिए अपने उपयोगकर्ता आधार को दोगुना कर चार करोड़ करने की मंजूरी दे दी है।

भारत में व्हाट्सएप का कुल उपयोगकर्ता आधार 40 करोड़ है और इस मंजूरी के साथ उसे गूगल पे और फोन पे जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी कंपनी की लंबे समय से भुगतान के अवसरों पर नजर थी, लेकिन डेटा स्थानीयकरण संबंधी जरूरतों के कारण उसकी सेवा की शुरूआत में देरी हुई।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब नियामक वित्तीय क्षेत्र में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की भूमिका को लेकर खुलकर चिंता जता रहे हैं।

एनपीसीआई की वेबसाइट पर तीसरे पक्ष के ऐप की सूची से साफ हो जाता है कि व्हाट्सएप को उपभोक्ता आधार बढ़ाकर चार करोड़ करने की मंजूरी दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?